धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तपन चंद्राकर की दावेदारी मजबूत।
कुरुद /सजग प्रहरी।
प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन का कार्यक्रम 03 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है जिसके तहत प्रदेश में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इसी क्रम में धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने भी दावेदारी पेश किया है। धमतरी जिला में शिखर के नेताओ मे अपनी जगह बना चुके ओबीसी समाज से आने वाले तपन संजय चंद्राकर की दावेदारी से उनके समर्थकों में भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है।

तपन चंद्राकर की दावेदारी से ओबीसी समाज में राजनीतिक जागरूकता और शिखर की राजनीति करने की आकांक्षा प्रबल नजर आ रही है जिससे उनके प्रशंसकों और समाज में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने मीडिया से साक्षात्कार में कहा कि राजनीति से प्रत्येक नागरिक जुड़ा हुआ है, जब इसकी सच्ची परख होती है तो वह आगे जाकर इसके जरिए जन सेवा चुनते हैं, मुझ में भी यही भावना है।
अवगत हो कि तपन चंद्राकर आज पहचान के मोहताज नहीं है। वे युवा वर्ग के साथ-साथ सभी उम्र वर्ग के लोगों के बीच अपनी साख बनाए हुए हैं। वे मूलतः क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिसने छात्र जीवन से राजनीति शुरू कर छात्रहित में अनेकों आंदोलन का नेतृत्व किया है, फलस्वरूप वे युवाओं के बीच एक प्रेरणाश्रोत के रूप में उभर कर सामने आए है। वर्ष 2013 में वे विधिवत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण किया और समय के साथ सार्वजनिक जीवन में किसानों के हितों की रक्षा लिए हमेशा सड़क पर उतर कर आवाज उठाया है।
पिछले विगत कई वर्षों से लगातार विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की पराजय से हताश कार्यकर्ता निष्क्रिय हो चले थे ऐसे समय में उन्होंने जमीनी कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क कर कुरूद विधानसभा के तीनों ब्लाक कुरूद, भखारा एवं मगरलोड के ब्लाक प्रमुखों एवं पदाधिकारियों से सतत संपर्क कर समन्वय बनाते हुए पुनः बूथ, सेक्टर ,जोन कमेटी का गठनकर कार्यकर्ताओं का एक बड़ी फौज खड़ा किया। आज कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 16 जोन कमेटी, 40 सेक्टर कमेटी तथा 237 बूथ कमेटी का गठन किया है। परिणाम स्वरूप कुरूद एवं मगरलोड नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा हुआ था। इसी प्रकार कुरूद जनपद पंचायत तथा कुरूद विधानसभा क्षेत्र के पांचों जिला पंचायत में कांग्रेस काबिज रहा। आज तपन चंद्राकर के सक्रियता के चलते लगभग दस हजार से भी ज्यादा युवाओं का संगठन उनके नेतृत्व में सक्रिय है।
उन्होंने एक मुलाकात में बताया कि वर्ष 2013 में कांग्रेस पार्टी की सक्रिय राजनीति में पदार्पण करते ही वर्ष 2014 में नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु उन्हें प्रत्याशी बनाया गया जहां पर राज्य में भाजपा की सत्ता होने के चलते दबाव की राजनीति एवं फर्जी वोटों के कारण कड़े संघर्ष के बीच बहुत कम वोटों से पराजित हो गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारा बल्कि संगठन को और मजबूत किया परिणाम स्वरूप वर्ष 2019 में पंद्रह वार्डों में से चौदह वार्डों में कांग्रेस का पार्षद निर्वाचित करवाकर खुद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर काबिज होकर नगर विकास का एक अविस्मरणीय गाथा लिखा गया।
तपन चंद्राकर एवं उनके समर्थकों को पूरा भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी उनकी सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इस बार धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मेदारी इस ऊर्जावान युवा नेता के नेतृत्व क्षमता का लाभ जरूर लेगी तथा धमतरी जिला में कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव की रिपोर्ट
