मिथलेश साहू बने तहसील साहू संघ गुरुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष।
सजग प्रहरी / गुरूर:
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के दिशा निर्देश पर प्रदेश साहू संघ रायपुर के महामंत्री एवं निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष श्री हलधर साहू जी के मार्गदर्शन में बालोद जिला अंतर्गत गुरूर तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों का त्रि–वार्षिक चुनाव दिनांक 12 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को साहू सदन गुरूर में हुआ सम्पन्न।

उपरोक्त चुनाव में 884 मतदाताओं ने गुप्त मतदान किया, जहां पर अध्यक्ष पद पर मिथलेश साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 44 वोटों के अंतर से जीत हासिल किया, इसी प्रकार पुरुष उपाध्यक्ष पद पर दुष्यंत साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 141 वोटों के अंतर से जीत दर्ज किया तथा महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती ललिता साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 15 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया, वहीं संगठन सचिव के पुरुष पद पर लक्ष्मीचंद साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 86 मतों के अंतर से विजय हासिल किया तथा संगठन सचिव महिला पद पर डामेश्वरी साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 50 वोटों के अंतर से जीत दर्ज किया।
विदित हो कि उक्त सामाजिक चुनाव में तीन पैनल के उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था जिनमें एक पैनल के उम्मीदवारों के रूप में अध्यक्ष पद पर पुरूर निवासी मिथलेश साहू, पुरुष उपाध्यक्ष पद पर पेरपार निवासी दुष्यंत साहू एवं महिला उपाध्यक्ष पद पर कन्हारपुरी निवासी श्रीमती भागा साहू तथा संगठन सचिव के पुरुष पद पर बगदई निवासी लक्ष्मीचंद साहू एवं संगठन सचिव के महिला पद पर सनौद निवासी श्रीमती अमृत साहू ने दावेदारी पेशकर किया था। इसी प्रकार द्वितीय पैनल के उम्मीदवारों के रूप में अध्यक्ष पद पर चंदनबिरही निवासी पीताम्बर साहू, पुरुष उपाध्यक्ष पद पर बासीन निवासी ढंगुराम हिरवानी एवं महिला उपाध्यक्ष पद पर टेंगना/बरपारा निवासी श्रीमती ललिता साहू तथा संगठन सचिव के पुरुष पद पर जेवरतला निवासी नीलकंठ साहू एवं संगठन सचिव के महिला पद पर परसूली निवासी श्रीमती डामेश्वरी साहू ने दावेदारी प्रस्तुत किया था। वहीं तृतीय पैनल से अध्यक्ष पद पर फागुनदाह निवासी रिखीराम साहू, पुरुष उपाध्यक्ष पद पर धोबनपुरी निवासी पारख राम साहू एवं महिला उपाध्यक्ष पद पर खर्रा निवासी श्रीमती प्रतिमा साहू तथा संगठन सचिव के पुरुष पद पर पलारी निवासी यानेश साहू एवं संगठन सचिव के महिला पद पर गुरूर निवासी श्रीमती वर्षा साहू ने उम्मीदवारी पेश किया था।
उपरोक्त सामाजिक संगठन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए क्रमशः मिथलेश साहू को 379 वोट, पीताम्बर साहू को 335 वोट एवं रिखीराम साहू को 154 वोट प्राप्त हुए तथा 16 मत निरस्त हुए। इसी प्रकार पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए क्रमशः दुष्यंत साहू को 410 वोट, ढंगुराम हिरवानी को 269 वोट एवं पारख राम साहू को 182 वोट प्राप्त हुए तथा 23 मत निरस्त हुए। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए क्रमशः श्रीमती ललिता साहू को 341 वोट, श्रीमती भागा साहू को 326 वोट एवं श्रीमती प्रतिमा साहू को 194 वोट प्राप्त हुए तथा 23 मत निरस्त हुए। पुरुष संगठन सचिव पद के लिए क्रमशः लक्ष्मीचंद साहू को 367 वोट, नीलकंठ साहू को 281 वोट एवं यानेश साहू को 201 वोट प्राप्त हुए तथा 35 वोट निरस्त हुए। इसी प्रकार महिला संगठन सचिव पद के लिए क्रमशः श्रीमती डामेश्वरी साहू को 365 वोट, श्रीमती अमृत साहू को 315 वोट एवं वर्षा साहू को 177वोट प्राप्त हुए तथा 27 मत निरस्त हुए।
अवगत हो कि साहू संघ के पदाधिकारियों का चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद से चुनाव संपन्न होने तक की संपूर्ण जवाबदारी व तैयारी तथा चुनाव शांति पूर्ण संपन्न होने बाबत कुशल रणनीति की कमान प्रदेश महामंत्री श्री हलधर साहू ने सामाजिक प्रबुद्ध जनों के साथ मिलकर संभाला हुआ था। चुनाव में विजयी हुए सामाजिक पदाधिकारियों को उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
