शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जीवन की प्रथम प्राथमिकता- अजय चंद्राकर

0
Share this news

कुरूद प्रेस क्लब के सदस्यों ने विधायक चंद्राकर से किया सौजन्य भेंट मुलाकात

कुरूद /सजग प्रहरी-

गत दिवस दीपावली के अवसर पर प्रेस क्लब कुरूद के पत्रकार बंधुओ ने कुरूद विधायक अजय चंद्राकर से उनके गृह ग्राम कुरूद के निवास पर मुलाकात की और परस्पर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि पर्व उत्सव, संस्कृति भारत की पहचान है। आज दीपावली जैसे पर्वों के रूपों में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन इनके मूल भावना भाईचारा और एकता जैसे उद्देश्यों में परिवर्तन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मनुष्य जीवन की पहली प्राथमिकता है। इसलिए कुरुद को इससे जोड़ा जा रहा है, जिस क्षेत्र में जिस चीज की कमी होगी उसे अवश्य ही पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाना जन–प्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब कुरूद के संरक्षक द्वय बसंत ध्रुव और शंकर रात्रे, पत्रकार तुलसी साहू, श्रवण साहू, गोकुलेश सिन्हा, दिलीप साहू सहित सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

                      वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों