ज्योति चंद्राकर एवं भानु चंद्राकर ने गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर नगर सहित क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मांगा मन्नत।

0
Share this news

सजग प्रहरी/कुरुद:
दीपावली के पावन पर्व में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर एवं विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने नगर के समस्त गौरा गौरी समितियों से भेंट कर उन्हें दीपावली और देवारी पर्व की बधाई देते हुए समस्त समितियों को सहयोग राशि सप्रेम भेंट प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने समितियों के सदस्यों से सभी प्रकार की आवश्यकताओ और दिक्कतों, जरूरतों पर चर्चा करते हुए उनसे समितियों की सेवा मे सदैव तत्पर रहने की अपनी प्रतिबद्धता की बात कही।


छत्तीसगढ़ मे विशेष रूप से मनाये जाने वाले पर्व देवारी पर्व अर्थात गौरा गौरी विवाह नगर भर की विभिन्न समितियों के द्वारा बहुत ही धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर एवं विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने वार्ड क्रमांक 05 गोड़ पारा स्थित गोरा गौरी चौक, बैगा पारा गौरा गौरी चौक, इंदिरा नगर गौरा गौरी चौक, सिरसा पारा गौरा गौरी चौक, पचरी पार गौरा गौरी चौक, शांति नगर गौरा गौरी चौक, संजय नगर गौरा गौरी चौक समितियों के गौरा बारात मे सम्मिलित होकर माता गौरा और भगवान भोले की विशेष रूप से पूजा अर्चना कर नगर व क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की मांग किया।

                    वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव की रिपोर्ट 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों