मां अंगार मोती के छत्र छाया में विशाल धार्मिक मड़ई मेला का आयोजन 24 अक्टूबर को आयोजित ।
सजग प्रहरी/कुरुद –
अंगार मोती ट्रस्ट गंगरेल में गत दिवस ट्रस्ट एवं ध्रुव गोंड समाज युवा प्रभाग के संयुक्त बैठक हुआ जिसमें रूढ़ी जन्य परंपरा के आधार पर निः संतान एवं विभिन्न प्रकार के समस्याओं से ग्रसित माता, बहने, भाई-बहन मन्नत लेकर मां अंगार मोती एवं मतवार डोकरा का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु परम विधि पर उपस्थित होते हैं। परंपरा के अनुसार विधि विधान से दीपावली के बाद प्रथम शुक्रवार को 52 गांव की देवी देवता विराजमान होते हैं। जहां पर सिरहा, गायता, पुजारी के माध्यम से सेवा अर्जी के पश्चात विधि से मां अंगार मोती एवं मतवार डोगरा के द्वारा माता को पारण हेतु आते हैं। भक्तों के द्वारा उनका आशीर्वाद दिया जाता है जहां पर उनकी मनोकामना पूर्ण होने का वचन दिया जाता है।

उक्त व्यवस्था हेतु आज ट्रस्ट की बैठक जीवराखन मरई अध्यक्ष मां अंगार मोती ट्रस्ट की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सभी व्यवस्थाओं हेतु माता के सुविधा अनुरूप स्थल का चयन, पेयजल, शौचालय, छाया, माई माता के लाइव दर्शन हेतु युवा संगठन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। माता के परिसर में ट्रस्ट के द्वारा विभिन्न प्रकार की समिति बनाकर सभी को कार्य विभाजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, गोड समाज अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर, देवानंद नेताम, डालूराम ध्रुव, ओंकार नेताम, जयपाल ध्रुव, राधेश्याम नेताम, ललित ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, नारायण ध्रुव, ठाकुर राम नेताम, शशि ध्रुव, गीता ध्रुव, बोधन नेताम, वेदुराम ध्रुव, अखिलेश नेताम, बंटी मरकाम, दिग्विजय ध्रुव, युवराज सिंह, शत्रुघ्न नेताम, नरेंद्र नेताम, राजेंद्र कुमार, दीपक नेताम, चौहान कुंजाम, रोशन मरकाम, अर्जुन कोराम, मानसिंह मरकाम, भगत, शत्रुघ्न नेताम, मुख्य पुजारी ईश्वर नेताम, सहयोगी तुलाराम मरकाम, नंदकिशोर नेताम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव की रिपोर्ट
