निजी चिकित्सक संघ का मासिक बैठक साहू सदन गुरुर में हुआ संपन्न।
गुरुर (सजग प्रहरी)। निजी चिकित्सक संघ ब्लॉक गुरूर का मासिक बैठक दिनांक 31 अगस्त 2024 को साहू सदन में दोपहर 1:00 बजे से संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के आसंदी पर विराजमान श्री नरसिंह मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बालोद एवं गंगा मैया डायग्नोसिस एंड रिसर्च सेंटर झलमला के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ तरेश कुमार रावटे ( एम बी बी एस ) अध्यक्षता डॉक्टर लीलाराम बनपेला ब्लॉक अध्यक्ष निजी चिकित्सक संघ गुरुर, विशिष्ट अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ संरक्षक निजी चिकित्सक संघ गुरूर, जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल साहू जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ झूमुक सार्वा, डॉ देवा सार्वा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष डॉ हेमंत ग्वालेंद्र, जिला कोषाध्यक्ष डॉ बलराम साहू, संरक्षक डॉ नारद साहू जी, डॉ प्रकाश साहू ब्लॉक उप कोषाध्यक्ष, डॉ टोडर मल संरक्षक विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित निजी चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों के द्वारा सबसे पहले भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना के बाद स्वागत सम्मान प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात सबसे पहले अध्यक्षीय उद्बोधन के रूप में डॉ बनपेला जी ने संघ की मजबूती के बारे में विशेष चर्चा किया जिसमें प्रत्येक माह होने वाले बैठक में समस्त सदस्यों से आग्रह करते हुए प्रति माह होने वाले 02 तारीख कि मीटिंग में संघ को 2 घंटे देने की बात कही। वहीं डॉ गंजीर ने कहा कि संघ की हर एक बात और हर एक समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपनी बात रखा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी स्तिथि हो हम एक जुट बनकर संघ को चलाएंगे और जो हमने संकल्प लिया है रचनात्मक कार्यक्रम रक्तदान महादान जैसे पुण्य काम को निरंतर चलाते रहें और अपने मरीज को रक्तदान करते रहें तथा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित भी करें। मुख्य अतिथि डॉक्टर डॉ तरेश रावटे ने अपने उद्बोधन में अपनी हॉस्पिटल व डायग्नोसिस सेंटर की विशेषता व खूबियां बताते हुवे समस्त चिकित्स्कों को जानकारी प्रदान किया। वही डॉ योगेश साहू को संघ की विधि सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया। इस कार्यक्रम में आभार व्यक्त डॉ झूमुक सार्वा ने किया तथा कार्यक्रम में मंच संचालन ब्लॉक सचिव डॉ परदेशी राम ठाकुर ने किया। उक्त मीटिंग में उपस्थित डॉ उमेंद राम निषाद मिडिया प्रभारी, सह मिडिया प्रभारी डॉ देव व्रत यादव, डॉ नरोत्तम साहू, डॉ डामन लाल साहू एवं शक्ति केंद्र के समस्त संयोजक, सहसंयोजक एवं समस्त सदस्य उपस्थित थे।
