केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों सम्मानित हुआ कांकेर के पर्यावरण मित्रगण

0
Share this news

नागपुर में अपूर्व विज्ञान मेला 2025 के दौरान मिला विशेष सम्मान।

कांकेर/सजग प्रहरी। राष्ट्रभाषा भवन, उत्तर अंबाझरी मार्ग, रामदासपेठ (नागपुर) में 19 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित अपूर्व विज्ञान मेला 2025 में छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले से पहुँचे तीन पर्यावरण मित्रों को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।

कांकेर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित सुदूर अंचल के प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे रोफरा ग्राम खमढोड़गी, ग्राम पंचायत कोकपुर के पर्यावरण प्रहरी बृजलाल मंडावी, प्रदीप मंडावी, किरण देव मंडावी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने करकमलों से श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी विचारक रघु ठाकुर (कार्यक्रम अध्यक्ष), एआरडीबीएसई के सचिव सुरेश अग्रवाल, विज्ञान शिक्षाविद् राजाराम शुक्ला, शिक्षाधिकारी साधना श्याम,  पर्यावरण विशेषज्ञ सूर्यमणि भिवगड़े, वरिष्ठ समाजसेवी ए. बी. खान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने तीनों युवाओं की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सम्मानित युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा – गांवों में ऐसे जागरूक और समर्पित युवा ही देश के भविष्य को पर्यावरण सुरक्षित और मजबूत बना सकते हैं। इनके कार्य प्रेरणा देने वाले हैं। पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान इन तीनों पर्यावरण मित्रों को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता बचाने, जल-स्रोतों के संरक्षण, वन विस्तार हेतु पौधारोपण एवं सीड बॉल गतिविधियाँ, ग्रामीण युवाओं में पर्यावरण जागरूकता, वन्य जीवों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वर्षों से किए जा रहे निरंतर, निस्वार्थ एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

रोफरा ग्राम खमढोड़गी में इनके नेतृत्व में चल रहा पर्यावरण अभियान आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन गया है। ग्रामीणों ने इस सम्मान को गांव की सामूहिक मेहनत की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में देशभर से आए पर्यावरण कार्यकर्ताओं, विज्ञान शिक्षकों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं ने सम्मिलित होकर इस सम्मान को सराहा। यह सम्मान न केवल तीनों युवाओं की उपलब्धि है, बल्कि कांकेर जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का क्षण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों