जनपद निधि के सीमेंटीकरण कार्य का लक्ष्मी अशोक साहू ने किया भूमिपूजन।
बालोद / सजग प्रहरी।
जनपद क्षेत्र क्रमांक 05 भोथली के अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरतला के आश्रित ग्राम मुड़पार में जनपद निधि से डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने 02 लाख राशी का सीमेंटकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है। उक्त कार्य के भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर सभापति जिला पंचायत बालोद लक्ष्मी अशोक साहू, सभापति जनपद पंचायत गुरु डॉ हरिकृष्ण गंजीर, सरपंच ग्राम पंचायत ओझागहन गंगा बालक राम साहू, संयोजक शक्ति केंद्र मोहारा बोधराम हिरवानी, सह संयोजक नीलकंठ साहू, प्राधि. अधिकारी मोहारा केशव रामधनकर, सरपंच ग्राम पंचायत जेवरतला लिलेश्वरी साहू, सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा तेशवरी नेताम, उप सरपंच ग्राम पंचायत जेवरतला डोमेन्द कुमार साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष मुड़पार मदन लाल साहू, बाबूलाल साहू, तुलसी राम साहू, लोकनाथ साहू, महेंद्र कुमार, गिरधारी निषाद , मांडवी एवं ग्राम पंचायत जेवरतला के समस्त पंचगण ग्राम विकास समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।
