जेवरतला में विगत 35 वर्षों से अनवरत राम चरित मानस गान कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।

आदर्श मानस मंडली जेवरतला के तत्वाधान में भव्य रामचरित मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसके संध्या आरती के समय पहुंचे हुए मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति जनपद पंचायत गुरुर और कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार सार्वा के आतिथित्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने बताया की 35 साल हो गया है मानस गान प्रतियोगिता करते हुए। आपके ग्राम जेवरतला धन्यवाद के पात्र है, और मैं चाहूंगा कि जब भी इतना अच्छा हम कार्यक्रम करते हैं तो उनकी अच्छाई को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए अपने मां-बाप का, गुरु का सम्मान करने के लिए कहा गया।

इस अवसर पर आयोजक समिति आदर्श मानस मंडली एवं जनक नंदिनी महिला मानस मंडली जेवरतला एवं समस्त ग्राम वासियों की सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों