कुमारी अदिति साहू ने गो विज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का किया नाम रोशन।
कोंडागांव / सजग प्रहरी।
कोंडागांव जिला अंतर्गत संकुल केंद्र लंजोड़ा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लंजोड़ा में कक्षा नवमी की छात्रा कुमारी अदिति साहू पिता श्री अमरनाथ साहू ने जिला स्तरीय गो विज्ञान परीक्षा 2025–26 में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और विकासखंड को गौरवान्वित की।
इस उपलब्धि के लिए छात्रा को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, बी आर सी. सी, आर सी. परीक्षा नोडल अधिकारी, विकासखंड फरसगांव के प्राचार्य सेजेस, लंजोड़ा संकुल समन्वयक एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।
