जोगीमठ में आज होगी महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला।
बालोद/ सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत गुण्डरदेही विकास खण्ड के ग्राम कलंगपुर के निकट “जय जोगीमठ बाबा मंदिर (ग्राम-चारभाटा)” में महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला लगेगा। यह मेला 15 फरवरी को “जोगीमठ जन सेवा समिति” द्वारा लगाया जाएगा। इस दिन आसपास के दर्जनों गांवों और दूर-दराज़ से भारी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं।
अवगत हो कि इस दिन सुबह 04 बजे से ही श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें मंदिर के प्रांगण में लगने लगती हैं और सभी भक्तजन मंदिर की परिक्रमा एवं पूजा अर्चना में जुट जाते हैं। मंदिर प्रांगण में समिति के सहयोग से आदिवासी समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
समिति के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सुबह 10 बजे से 02 बजे तक संत समागम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।