पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार को जन्मदिन की बधाई देने लगा रहा लोगों का रेला।
बालोद (सजग प्रहरी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने 02 सितंबर 2024 दिन सोमवार को अपना 63 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने निवास स्थान में अपने शुभचिंतकों, समर्थकों, राजनीतिक मित्रों की उपस्थिति में केक काटकर लोगों की बधाई एवं शुभकानाएं स्वीकार किया। श्री पवार जी को बधाई देने लगभग चार-पांच घंटे तक लोगों का लगा रहा रेला। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे। वहीं श्री पवार जी के शुभचिंतकों, समर्थकों ने शहर के जगह-जगह पर श्री पवार को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगाए हैं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों सहित जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ, नेताओं ने उन्हें उपहार व बुके भेंट कर जन्मदिन की बधाई प्रेषित किया।
