ग्राम लाटाबोड़ में 15 मार्च को मनेगी कर्मा जयंती, भव्य कलश यात्रा और पूजन का होगा आयोजन।

0
Share this news

लाटाबोड़ (बालोद) से हेमलाल साहू की रिपोर्ट:

बालोद ब्लॉक के ग्राम लाटाबोड़ में आगामी 15 मार्च को ग्रामीण स्तरीय कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में माता कर्मा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष श्री संदीप साहू ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कर्मा जयंती महोत्सव की शुरुआत 15 मार्च को सुबह 09:00 बजे माँ कर्मा की आरती एवं पूजन के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 10:00 बजे ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

दोपहर 01:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमंत्रित अतिथियों का स्वागत और उनका उद्बोधन होगा। समाज के पदाधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और स्वजातीय बंधुओं से इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों