ग्राम भरदा में 15 मार्च को मनेगी कर्मा जयंती, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
गुरुर (बालोद) :
गुरुर विकासखंड के ग्राम भरदा (तार्रीभरदा) में आगामी 15 मार्च को ‘कर्मा जयंती समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम साहू सदन भवन में संपन्न होगा, जिसमें सामाजिक एकजुटता और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा।
ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष श्री चमरू राम साहू ने बताया कि महोत्सव का आगाज सुबह 11:00 बजे भव्य कलश यात्रा (शोभायात्रा) के साथ होगा। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहेगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साहू समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमूराम साहू शिरकत करेंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र संरक्षक श्री पारख साहू द्वारा की जाएगी। स्थानीय ग्रामीण साहू समाज इस आयोजन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ है।
