गुरुर में 27 मार्च को धूमधाम से निकलेगी भगवान राम की भव्य शोभायात्रा

0
Share this news

गुरुर। छत्तीसगढ़ के गुरुर में इस वर्ष रामनवमी और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। “श्री राम जन्म उत्सव समिति” के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 27 मार्च को दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय श्री राम जानकी मंदिर से होगा। यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी।
आयोजन समिति और नगरवासियों द्वारा यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने और भक्तिमय माहौल में कलश यात्रा निकालने की योजना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों