बस्तर के जवानों को अधिकार दिलाने उज्ज्वल दीवान ने फिर खोला मोर्चा

0
Share this news

30 सितंबर से जगदलपुर में अनिश्चितकालीन देंगे धरना।
जगदलपुर (सजग प्रहरी)।  आजाद जनता पार्टी के अध्यक्ष उज्जवल दीवान पुलिस परिवार की मांगों को लेकर दिनांक 30/09/2024 से धरना स्थल जगदलपुर में देंगे धरना। सहायक आरक्षकों को DSF बनाने, DSF जवानों का वेतन व सुविधाएं जिला पुलिस बल के बराबर करने तथा गोपनीय सैनिकों को आरक्षक बनाने की मांगों को लेकर उज्जवल दीवान फिर से मैदान में उतर गए हैं।
दीवान ने बताया कि राज्य के जवानों के साथ छल किया गया है, छत्तीसगढ़ राज्य में मंत्रिमंडल के निर्णयानुसार सहायक आरक्षक के पद को समाप्त कर डिस्ट्रिक स्ट्राइक फोर्स (डीएसएफ) बनाने की अनुशंसा की गई थी परंतु लगभग 2700 सहायक आरक्षकों को DSF बनाया गया था लेकिन शेष बचे लगभग 400 सहायक आरक्षक आज भी डीएसएफ बनने की प्रतीक्षा कर रहे हैं जबकि उन्हें मंत्रिमंडल के निर्णयानुसार तुरन्त डीएसएफ बना दिया जाना चाहिए था। ठीक उसी प्रकार जिन सहायक आरक्षकों को डीएसएफ बनाया गया है उन्हें जिला पुलिस बल के आरक्षकों के बराबर वेतन नही दिया जा रहा है और ना ही डीएसएफ जवानों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जा रही है जबकि उन जवानों से पूरे काम पुलिस आरक्षक के बराबर लिया जा रहा है जो कि न्याय संगत नही है। उसी प्रकार से गोपनीय सैनिक भी आरक्षक बनने के इंतजार में पिछले कई वर्षों से अपने जान की बाजी लगाकर पुलिस विभाग में सेवा दे रहे हैं परंतु उन्हें अभी तक आरक्षक नही बनाया गया है। इसलिए आजाद जनता पार्टी ने निर्णय लिया है कि यदि 29/09/2024 तक सहायक आरक्षकों को DSF नही बनाया गया, DSF जवानों का वेतन जिला पुलिस बल के आरक्षकों के समान नही किया गया व गोपनीय सैनिकों का आरक्षक के पद पर संविलियन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नही किया जाएगा तब तक पीड़ित कर्मचारियों को न्याय दिलाने हेतु आजाद जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जवल दीवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 30/09/2024 से धरना स्थल जगदलपुर में शांति पूर्वक अनिश्चितकालीन धरना देते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों