प्रदेश में व्याप्त गैस संकट के विरुद्ध आम आदमी पार्टी का “सिलेंडर शव यात्रा” प्रदर्शन

0
Share this news

केन्द्र सरकार की नाकामी का सजा भुगत रहा पुरा देश – घनश्याम चंद्राकर (“आप” प्रदेश उपाध्यक्ष)

बालोद – आज आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में व्याप्त रसोई गैस की किल्लत और अनियंत्रित मूल्य वृद्धि के विरुद्ध प्रखर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से “गैस सिलेंडर शव यात्रा” निकालकर सरकार की विफल नीतियों एवं जन-विरोधी दृष्टिकोण पर कड़ा प्रहार किया।

विरोध के मुख्य बिंदु:
विफल नीतियां व मिथ्या दावे: आप नेता घनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार के आपूर्ति संबंधी दावों को भ्रामक और सत्य से परे बताया। उन्होंने कहा कि “गारंटी” के नाम पर जनता को छला जा रहा है, जबकि धरातल पर सामान्य नागरिक लंबी कतारों और अनिश्चितता के बोझ तले दबा है।

आर्थिक कुठाराघात: यशोदा गवई ब्लॉक अध्यक्ष बालोद ने कहा कि घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और व्यावसायिक सिलेंडर पर ₹115 की तात्कालिक वृद्धि ने मध्यम एवं निम्न आय वर्ग की कमर तोड़ दी है।

आपूर्ति का संकट: तरेंद्र चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष किसान विंग ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की रिफिलिंग समय-सीमा को तर्कहीन बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

बहुआयामी दुष्प्रभाव: बालक साहू जिला अध्यक्ष आप बालोद ने कहा कि आपूर्ति बाधित होने से होटल-रेस्तरां उद्योग संकट में है। विवश होकर जनता पुन: पारंपरिक ईंधनों की ओर लौट रही है, जो पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है। साथ ही, विद्युत उपकरणों के बढ़ते प्रयोग से ऊर्जा संकट गहराने की आशंका है।

आम आदमी पार्टी की मांग
गैस की नियमित, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
वितरण प्रणाली की प्रभावी निगरानी कर कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए।
शिकायतों के निवारण हेतु त्वरित तंत्र स्थापित किया जाए।
चेतावनी: यदि सरकार अविलंब जनहित में प्रभावी कदम नहीं उठाती, तो आम आदमी पार्टी संपूर्ण प्रदेश में व्यापक जन-आंदोलन हेतु बाध्य होगी।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्रकार, प्रदेश किसान विंग अध्यक्ष तारेंद्र चंद्राकर,जिला अध्यक्ष बालक साहू,जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर कुंभकार,जिला महासचिव कैलाश बंजारे,जिला अध्यक्ष महिला विंग कांता गरिया,गुमान साहू, प्रकाश सोनकर,रोहित साहू,गणेश सिन्हा,कुलजीत धनेश्वर,ममता निषाद, मणि बाई,यशोदा गवई,राकेश कौशिक,बड़कू कुशवाहा,ओमप्रकाश संबोइर, ओमप्रकाश साहू,यादराम साहू,राजेश,जसवंत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों