पथरीली जमीन पर हरियाली की ‘जिद’: सरपंच सुमन साहू ने पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
गुरूर (बालोद): बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम पंचायत धनोरा में पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है।
यहाँ की सरपंच श्रीमती सुमन साहू ने बंजर और पथरीली भूमि को हरा-भरा करने का बीड़ा उठाया है। अपनी एक नई ‘जिद’ के जरिए उन्होंने ऐसी जमीन पर पौधे रोपे हैं, जहाँ हरियाली की कल्पना करना कठिन था।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा करना और क्षेत्र के बढ़ते तापमान के बीच वातावरण में ठंडक और हरियाली लाना है। श्रीमती साहू ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं।
सरपंच की इस कोशिश ने ग्रामीण स्तर पर जागरूकता की नई लहर पैदा कर दी है। पथरीली भूमि पर किए गए इस वृक्षारोपण को देखकर स्थानीय ग्रामीण भी प्रेरित हो रहे हैं। सामाजिक स्तर पर इस कार्य की सराहना हो रही है, क्योंकि यह प्रयास न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी शुद्ध सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

