ग्राम सुर्रा में चैत नवरात्रि संपन्न: ज्योत विसर्जन के साथ सुख-समृद्धि की कामना

0
Share this news

सुर्रा (बालोद): बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुर्रा में नौ दिवसीय चैत नवरात्रि पर्व का आज, 27  मार्च को हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। शीतला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ज्योत विसर्जन किया और चराचर जगत की सुख-समृद्धि की कामना की।

53 श्रद्धालुओं ने प्रज्वलित की थी अखंड ज्योत

इस वर्ष चैत नवरात्रि के अवसर पर ग्राम के कुल 53 श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में आस्था की अखंड ज्योत प्रज्वलित की थी। 19 मार्च से शुरू हुए इस पर्व के दौरान नौ दिनों तक समस्त ग्रामवासियों ने सेवा-अर्जन और भक्ति भाव के साथ माता की आराधना की।

पूर्वजों की स्मृति में प्रज्वलित किया गया दीप

विशेष रूप से, क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा गंजीर के सुपुत्र एवं भैरव कृपा धूमाल ग्रुप  एंड डी.जे. साउंड सिस्टम गुरूर के संचालक विद्या सागर गंजीर ने भी अपने पैतृक ग्राम सुर्रा में दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने यह दीप अपने पूर्वजों—स्व. श्री ररूहा राम लाल घनपेरा, स्व. श्री लतखोर राम घनपेरा और स्व. श्री भुनू राम साहू (घनपेरा) की स्मृति में उनके परलोक में प्रभु शरण प्राप्ति की मंगल कामना के साथ प्रज्वलित किया था। साथ ही गंजीर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दीप प्रज्वलित किया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों