बड़गाँव के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को मनेगा हनुमान जयंती महोत्सव
डौंडीलोहारा। ब्लॉक के ग्राम बड़गाँव स्थित “श्री सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर” में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष नेमसिंह साहू ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए समिति द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।
