कोलिहामार में 4 अप्रैल को मनेगा तहसील स्तरीय माता कर्मा जयंती महोत्सव, मेधावी छात्र होंगे सम्मानित
गुरुर। गुरुर विकासखंड के कोलिहामार स्थित तहसील साहू सदन में आगामी 4 अप्रैल को ‘तहसील स्तरीय माता कर्मा जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समाज की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष श्री मिथलेश साहू एवं सचिव श्री खेदूराम साहू ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा (शोभायात्रा) के साथ होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. नीरेंद्र साहू होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेंद्र कुमार साहू करेंगे।
इस महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र कुमार साहू, प्रीतम साहू, वीरेन्द्र साहू, दयाराम साहू, गोपाल साहू, हलधर साहू, तेजराम साहू, प्रदीप साहू, रमशीला साहू, कुमारी साहू, रंजना साहू, सुनीता साहू, चंद्रिका गंजीर और लक्ष्मी साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
