कुलिया में 2 अप्रैल से गूँजेगी श्रीमद् भागवत की अमृत धारा, पंडित मनोज दुबे करेंगे कथा वाचन

0
Share this news

गुरूर (बालोद):

बालोद जिले के गुरूर विकास खंड के ग्राम कुलिया में आगामी 2 अप्रैल से भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन होने जा रहा है। ग्राम के शीतला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाली इस कथा का वाचन धमतरी (सोरिद नगर) के प्रसिद्ध भगवताचार्य पंडित श्री मनोज दुबे जी द्वारा किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे से बहेगी ज्ञान की गंगा
समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर जीवन को धन्य बनाने की अपील की है।
कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, प्रथम दिन 2 अप्रैल को वेदी पूजन और भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात गौकर्ण कथा और परीक्षित जन्म प्रसंग का वर्णन होगा।
9 अप्रैल को पूर्णाहुति और भंडारा
सप्ताह भर चलने वाले इस भक्तिमय आयोजन का समापन 9 अप्रैल को होगा। इस दिन गीता प्रवचन, विशेष चढ़ौतरी और हवन-पूजन के बाद विशाल प्रसाद वितरण (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों