बालोद जिले में भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यक्रम का सांसद भोजराज नाग ने किया शुरुआत।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिले में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुरुआत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने बुधवार को जुंगेरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में खुद सदस्यता लेकर किया। इस दौरान सांसद महोदय को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू ने दिलाया सदस्यता।
सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पवन साहू ने बताया कि आज एक साथ प्रदेश भर में भाजपा का यह सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है। इसके बाद कल 05 सितंबर से यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर शुरू होगा। इसके बाद शक्ति केंद्रों और बूथ केंद्रों में भी प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि बालोद जिले में कुल 814 बूथ हैं और हमने सदस्यता अभियान के दौरान लोगों से जुड़ने और उन्हें सदस्य बनाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाया है। जिसके तहत प्रथम चरण में 04 सितंबर से 15 सितंबरी तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में 01 से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार, सदस्यता अभियान का तीसरा चरण, जिसे सक्रिय सदस्यता अभियान के नाम से जाना जाता है, 16 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। तथा चौथे और अंतिम चरण के तहत 01 से 10 नवम्बर के बीच प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों का रजिस्टर तैयार किया जाएगा।
