शिक्षक दिवस के अवसर पर शिशु मंदिर एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए भानु चंद्राकर ने वाटर कूलर किया सप्रेम भेंट।
कुरूद (सजग प्रहरी)। 05 सितंबर 2024 को शिक्षकों के नायक सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन शिक्षक दिवस के अवसर पर दुनिया के समस्त शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत कुरूद के नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर ने शिक्षकों (गुरुओं) के सम्मान में कहा कि शिक्षक वो रचनाकार है जो अनहोनी को होनी एवं होनी को भी अनहोनी करने की सामर्थ्य रखता है और इसीलिए गुरु को ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। दुनिया के सामने उदाहरण स्वरूप अनगिनत प्रसंग है, जैसा कि एक दासी पुत्र चन्द्र गुप्त यदि पाटलीपूत्र का शहंशाह बनकर इतिहास में अमर हो गए तो इसके पीछे भी एक शिक्षक (गुरु) चाणक्य का ही कृपा था, अन्यथा चाणक्य जैसे शिक्षक की कृपा नही होता तो चन्द्रगुप्त इस दुनिया में पैदा हो कर भी विलुप्त हो गया होता। श्री चंद्राकर जी ने शिक्षकों के महिमा का बखान करते हुए चन्द्र गुप्त के प्रतिरूप विद्यालय में अध्ययनरत 950 होनहार बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना लेकर उन्हें शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो इस आशय से सरस्वती शिशु मंदिर एवं प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम कुरूद में अध्ययनरत बच्चों के प्रति स्नेह का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने निधि से वाटर कुलर की सुविधा उपलब्ध करवाया।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार के शिक्षक दिवस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधालय के संस्था प्रमुख देवनाथ सोनी जी, वेदनाथ चन्द्राकर जी, रामायण लाल साहु जी, के.के. बैस जी सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक इंग्लिश मीडियम कांजी हाऊस के बाजू स्कूल के कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी गण
कृष्ण कांत साहू , कुलेश्वर चन्द्राकर, प्रभात बैस, के.के. बैस तथा ब्लाक शिक्षा अधिकारी, एडिशनल ब्लाक शिक्षा अधिकारी, सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।
वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव
