जीवराखन साहू लगातार तीसरी बार कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने।
बालोद (सजग प्रहरी)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमे बालोद जिले से लगातार तीसरी बार युवा नेता जीवराखन साहू पर प्रदेश कांग्रेस संगठन ने भरोसा जाताते हुए इस बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपा है। जीवराखन साहू के बालोद जिला असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किए जाने से इस बार फिर जिले के कांग्रेसीयों में खासा उत्साह एवं हर्ष व्याप्त है। वहीं जिले के वरिष्ठ नेताओं सहित श्री जीवराखन साहू के चाहने वाले एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
इस नियुक्ति को लेकर जीवराखन साहू ने प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, श्रीमती अनिला भेड़िया जी पूर्व कैबिनेट मंत्री छ ग शासन एवं विधायक डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र, श्री कुंवर निषाद जी पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र, श्रीमती संगीता सिन्हा जी विधायक संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र, श्री मोहमद सिद्धिकी जी प्रदेश अध्यक्ष असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
