राकेश यादव ने गुरूर वि.ख. के ग्राम पंचायत सोरर क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की किया मांग।
बालोद (सजग प्रहरी)। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका बालोद राकेश यादव ने छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी से भेंट मुलाकात कर संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम पंचायत सोरर क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की मांग किया है। श्री राकेश यादव जी ने बताया कि उद्योग के क्षेत्र में बालोद हमेशा से उपेक्षित रहा है जिसके कारण यहां के शिक्षित बेरोजगार एवं युवा उद्यमियों को बाहर अन्य शहरों में जाकर भटकना पड़ता है। श्री यादव ने बताया कि विधानसभा बालोद के ग्राम पंचायत सोरर विकास खण्ड गुरुर में पच्चीस एकड़ रिक्त भूमि उपलब्ध है, उक्त भूमि का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र हेतु किया जा सकता है, जिससे यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
