आजाद जनता पार्टी ने भी भैय्या राम सिन्हा के आतंक के खिलाफ खोला मोर्चा

0
Share this news

विनोद नेताम के हमलावर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की किया है मांग।

रायपुर (सजग प्रहरी)। आजाद जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने मुखर एवं बेबाक पत्रकार विनोद नेताम के साथ पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा व उनके समर्थक गुण्डों के द्वारा की गई मारपीट की घोर निंदा करते हुए तत्काल उनके गिरफ्तारी की मांग की है।
उज्जवल दीवान ने मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक जन सेवक के द्वारा एक आदिवासी समाज के पत्रकार के साथ मारपीट करना व उनकी गिरफ्तारी नही होना पूर्व विधायक के दादागिरी की ताकत व पूरी कानून व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है। आज छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकार सुरक्षित नही हैं, लगातार पत्रकार मारपीट के शिकार हो रहे हैं और कई पत्रकारों को झूठे झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा गया है जो कि पत्रकार सुरक्षा कानून नही लाने के परिणाम स्वरूप हो रहा है। यदि पत्रकार सुरक्षा कानून छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण रूप से लागू होता तो आज पत्रकार निर्भीक हो कर सम्मान के साथ पत्रकारिता कर पाते।
पत्रकार विनोद नेताम के समर्थन में न्याय दिलाने हेतु आजाद जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जवल दीवान, बालोद जिला अध्यक्ष गौकरण गंगबेर व अन्य कार्यकर्तागण दिनांक 03/08/2024 को गुरुर जा कर पत्रकार विनोद नेताम व उनके परिवार से मुलाकात करेंगे व आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग करेंगे।

संवाददाता –आशीष रामटेके 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों