ग्राम खोरदो में तीजहारिन बहनों के लिए सामूहिक करुभात का किया गया आयोजन।
गुरुर (सजग प्रहरी)। बालोद जिलांतर्गत गुरुर विकास खण्ड के ग्राम खोरदो में तीजहारिन दीदी, बहनों के लिए ग्राम के कलामंच प्रांगण में सामूहिक करुभात का आयोजन किया गया, जहां पर तीजा आए तीजहारिन बहनों सहित ग्राम के भी माता, बहनों ने सामूहिक रूप से करुभात खाया।
इस करुभात आयोजन कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अजेंद्र साहू सहित विशेष रूप से प्रकाश साहू किराना व्यापारी गुरुर, भुनेश्वर साहू, पुरन साहू, गौकरन सोनबेर उपसरपंच, निर्मल साहू, धर्मेंद्र सोनबेर, धर्मेंद्र साहू, कोमल गुरुवानी, मिथलेश साहू, जीवन साहू बेनू राम गुरुवानी, दुर्गा गुरुवानी ग्रामीण अध्यक्ष, हेमलाल साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति प्राथमिक शाला खोरदो, महेश्वर गुरुवानी, लक्ष्मीकांत साहू पंच, नेम सिंह साहू, चुम्मन साहू, उमेश गुरुवानी, योगेंद्र अडिल, डॉ. किशन राघवेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।
