नहीं रहे शिक्षाविद व वरिष्ठ सामाजिक चिंतक तुलसी राम महमल्ला।

0
Share this news

गुरुर (सजग प्रहरी)। शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ समाजिक चिंतक, मानस मर्मज्ञ, शिक्षाविद, पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कवि श्री तुलसी राम महमल्ला जी का बीते रात्रि हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार का कार्यक्रम गृह ग्राम कोलिहामार में 11.00 बजे किया जाएगा।
श्री महमल्ला जी के निधन से सामाजिक, राजनीतिक, आध्यात्मिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन से सभी वर्गों में शोक की लहर व्याप्त है, तथा सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें भावभिनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों