भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अजय चंद्राकर।

0
Share this news

कुरूद (सजग प्रहरी)।  कुरूद विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा के सिर्री मंडल मुख्यालय और ग्राम मौरीकला में भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर जी भी गाँव भ्रमण करते हुए सम्मिलित हुए। वहीं विधायक जी के मार्गदर्शन मे मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू जी के सहयोगी के रूप मे जिला पदाधिकारी गौकरण साहू जी, मंडल प्रभारी भानू चंद्राकर जी सिर्री मंडल के वरिष्ठ नेताओं के साथ अभियान मे शामिल हुए।
उक्त सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रभारीगण, ग्राम प्रभारीगण, जन प्रतिनिधियों एवं भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा सदस्यता अभियान मे आनलाइन सदस्य बनाए गए। इसी प्रकार सिर्री मंडल प्रभारी भानू चंद्राकर जी ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ग्राम जी.जामगांव एवं मडेली मे भी प्रवास कर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान का समीक्षा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए लक्ष्य पूरा करने की समय सीमा की भी उन्हे जानकारी प्रदान किया।

                      वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों