हाल में ही बनाई गई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 हुआ अभी से बदहाल।

0
Share this news

लापरवाही का आलम ऐसा कि जगह-जगह गड्ढे एवं  मुख्य सड़क के किनारे बनाई गई नालियां अभी भी है आधी अधुरी।

शहर वासियों को आवागमन मे करना पड़ रहा है भारी दिक्कतों का सामना।

बालोद (सजग प्रहरी)।       राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी द्वारा हाल ही में बनाए गए मुख्य सड़क अभी से ही बदहाली की स्थिति में पहुंच गया है, उक्त सड़क में अभी से ही बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, वहीं सड़क किनारे बनाए जा रहे नाली अभी भी अधूरे पड़े हुए हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी फिर भी धृतराष्ट्र की भूमिका में बने हुए हैं। जिसके चलते शहर वासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त आशय की शिकायत संजारी बालोद विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव ने कलेक्टर बालोद से की हैं। श्री राकेश यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही निर्माण किये गये राष्ट्रीय राजमार्ग  बालोद की सड़कें अभी से ही उखड़ने लगी है,  जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। नव निर्मित राजमार्ग के किनारे की आधी अधुरी नालीयों की वजह से अल्प वर्षा में ही नया बस स्टैंड सहित शहर बालोद के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है, उन्होंने बताया कि बालोद शहर के सैंकड़ों लोगों ने उनसे मिलकर उक्ताशय की शिकायत कर जांच की मांग किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी द्वारा करोड़ों रुपए के लागत से निर्मित सड़क निर्माण में किए गए लापरवाही एवं अनियमितता की जांच जनहित में आवश्यक है। तत्संबंध में जांच बाबत उन्होंने कलेक्टर से बात किया है, उन्होंने चेतावनी दी है कि जिला प्रशासन उक्त राजमार्ग में हुए अनियमितता की यदि जांच नही करेगा तो मामले को लेकर भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से भी शिकायत की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों