गुरूर पुलिस ने सट्टा खाईवाल सहित दो सटोरीयों को नगद राशि सहित धर दबोचा।

0
Share this news

जुआ एक्ट के तहत तीनों सटोरियों को भेजा गया जेल।

बालोद (सजग प्रहरी)।  बालोद जिला अंतर्गत गुरुर थाना क्षेत्र में लगातार जुआ सट्टा की मिल रही शिकायत के बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के निर्देश पर थाना प्रभारी गुरुर के मार्गदर्शन में पुलिस दस्ते ने दानीटोला, कन्हारपुरी, गुरुर में दबीश देकर तीन सटोरियों को सट्टा पट्टी एवं 5150 रुपए नगद राशि के साथ धर दबोचा तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर न्यायालयीन आदेश पर जेल दाखिल किया।
उपरोक्त अधिनियम के तहत ग्राम कन्हारपुरी निवासी कुख्यात सट्टा खाईवाल किशुन सिन्हा पिता डेरहा राम कलार उम्र 52 वर्ष को गुरुर एवं कन्हारपुरी के बीच आम बगीचा के पास सट्टा लिखते हुए 4200 रुपए नगद, एक नग पेन तथा सट्टापट्टी के साथ दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार सट्टा खाईवाल किशुन कलार विगत आठ दस सालों से राजनीतिक संरक्षण के चलते बालोद जिले में एक बड़ा सट्टा खाईवाल के रूप में अपनी जगह बना लिया है। किशुन कलार सट्टा के बदौलत ही करोड़ों रुपयों की संपत्ति बना लिया है तथा शानो शौकत की जिंदगी व्यतीत कर रहा है। जबकि उनके इस काले धंधे के चपेट में फंस कर कई लोग बर्बाद हो चुके है, वहीं ग्राम कन्हारपुरी एवं ग्राम चूल्हापथरा के एक एक युवक ने सट्टा पट्टी में बर्बाद होकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर लिया है।
इसी प्रकार ग्राम दानीटोला के टीकम ध्रुवे पिता त्रिभुवन ध्रुवे उम्र 24 साल, ग्राम दानीटोला, थाना गुरुर से 420 रुपए नगद, 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग पेन सहित गिरफ्तार किया गया है तथा ग्राम दानीटोला के ही  तोषणपुरी गोस्वामी पिता जागेश्वरपुरी उम्र 38 साल ग्राम दानीटोला, थाना गुरुर से 530 रुपए नगद, 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग पेन सहित मुक्तिधाम दानीटोला के पास से सट्टा लिखते हुए दबोचा गया है।

संवाददाता –संदीप साहू 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों