किसान कृषि कार्य में वैज्ञानिक एवं इंजिनियरिंग तकनीक का समुचित उपयोग कर अपनी आय निश्चित रूप से दुगुनी कर सकता है–अजय चंद्राकर

0
Share this news

कुरुद (सजग प्रहरी)। सोनालिका ट्रैक्टर्स के अधिकृत विक्रेता महामाया एग्रो कुरुद के स्थापना की ग्यारहवीं वर्षगांठ में किसान सम्मेलन का आयोजन शनिवार को नगर के पुरानी कृषि उपज मंडी में किया गया। सोनालिका ट्रेक्टर के डीआई 65 माडल का लांचिंग भी किया गया।

साथ ही इस मौके पर अंचल की प्रसिद्ध लोक गायिका आरु साहू की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। सोनालिका ट्रैक्टर ने 11वीं वर्ष पूर्ण होने पर कुरूद नगर में नेशनल हाईवे स्थित अपने महामाया एग्रो शोरूम से कुरुद नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर के आराध्य देवी मां चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कुरूद नगर सहित आसपास क्षेत्र के गांवों से काफी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों को उन्नत फसल उत्पादन करने की तकनीक की जानकारी दी गई, वही सोनालिका ट्रैक्टर के प्रथम ग्राहक का भी सम्मान किया गया।

पुराने कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरूद विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी तक सत्य प्रकाश सिन्हा जी अपने संस्थान के माध्यम से किसानों को सिर्फ ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर से संबंधित उपकरण ही मुहैया करा कर किसानों की सेवा कर रहे थे, लेकिन मेरा मानना है कि इन्हे अपने संस्थान का और विस्तार करते हुए कृषि से संबंधित वो हर आवश्यकता की समान उपलब्ध कराना चाहिए जो कि एक उन्नत कृषि के लिए आवश्यक हो। चाहे सूजा, सुतली, बोरा से लेकर स्पेयर, स्प्रिंकलर व अन्य सामान हो,  किसानी से संबंधित हर एक सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होना चाहिए। जिससे कि किसानों को अलग अलग सामानों के लिए अलग अलग जगहों में भटकना ना पड़े। जब कृषि से संबंधित हर समान किसानों को आसानी से उपलब्ध होगा तो निश्चित रूप से किसान अपने किसानी का कार्य उन्नत तरीके से करते हुए समृद्ध होंगे। मेरा मानना है कि किसान अपने कृषि कार्य में वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी आय निश्चित रूप से दुगनी कर सकता है। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए देश एवं प्रदेश की सरकार हर संभव मदद करने तत्पर है। वहीं कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सत्यप्रकाश सिन्हा ने किया। इस अवसर पर वकील एलपी गोस्वामी, श्रवण साहू, निरंजन सिन्हा, योगेद्रं सिन्हा, सत्याप्रकाश सिन्हा, विकास सिन्हा ,तरूण सिन्हा, जितेद्रं सिन्हा, तिलक साहू सहित बड़ी संख्या में आस पास के किसान मौजूद थे।

      वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों