VIP गणेश उत्सव समिति सोंहपुर के युवाओं ने प्लास्टिक मुक्त आहार का दिया संदेश।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिले के ग्राम सोंहपुर में VIP गणेश उत्सव समिति के द्वारा विघ्नहर्ता प्रथम पूज्य गणेश जी का स्थापना कर नित्य विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए ग्राम सोंहपुर सहित क्षेत्र के समस्त भक्त जनों की कुशल मंगल की कामना लेकर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे।

वहीं आज दिनांक 16 सितंबर 2024 दिन सोमवार को समिति के सदस्यों के द्वारा हवन का भी कार्यक्रम किया गया, जहां पर समिति के युवाओं ने प्लास्टिक के बने बर्तनों से होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमारी एवं घातक रोगों से मानव जीवन पर पड़ रहे दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण को हो रहे नुकसान से लोगों को अवगत कराते हुए प्लास्टिक मुक्त भोजन करने का अनुरोध कर जागरूकता का परिचय दिया तथा हवन कार्यक्रम के बाद खुद समिति के सदस्यों ने प्लास्टिक से बने बर्तनों का निरोध कर चीनी मिट्टी एवं स्टील से बने बर्तनों में महाप्रसादी का वितरण कर एक अनुकरणीय संदेश दिया है। इन युवाओं की सोच व पहल की क्षेत्र में सर्वत्र चर्चा हो रही है।
