सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन
पत्रकार विनोद नेताम के हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की किया मांग।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिले के नगर गुरुर स्थित सौराष्ट्र होटल के पास से दिनांक 30 जुलाई 2024 को आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले पत्रकार विनोद नेताम का संजारी बालोद के विधायक संगीता सिन्हा के पति पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के गुर्गों के द्वारा विनोद नेताम से चर्चा करने के बहाने अपने स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा कर उनकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती अपहरण कर नया बस स्टैंड गुरुर स्थित विधायक कार्यालय में ले जाकर भैय्या राम सिन्हा, ओंकार महमल्ला, साजन पटेल, सुमित राजपूत, तुलेश सिन्हा, मनोज सिन्हा, ओमू साहू सहित अन्य लोगों के द्वारा वहशी तरीके से मारपीट किए जाने का पीड़ित ने आरोप लगाया है।
मामले में अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट में घायल विनोद नेताम को गंभीर रूप से अंदरूनी चोटें आई है। वहीं विनोद को लगातार खून की उल्टियां होने की भी बात बताई जा रही है। एक आदिवासी पत्रकार के साथ किए गए मारपीट से आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने गुण्डागर्दी का पर्याय बन चुके भैय्या राम सिन्हा सहित सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के नाम थाना प्रभारी गुरुर को ज्ञापन सौंपा गया है। तथा आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आरोपियों के साथ किसी भी प्रकार की रियायत बरतने पर उग्र आंदोलन किया किया जाएगा जिसकी समस्त जिमेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में तुका राम कोर्राम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद, ललित कांवरें अध्यक्ष युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद, इन्द्र पाल तुमरेकी अध्यक्ष तहसील आदिवासी समाज डौंडीलोहारा, कृष्ण कुमार ठाकुर महासचिव गोंड़वाना गोंड़ महासभा बालोद, सूरज कोमर्रा जिला मीडिया प्रभारी सर्व आदिवासी समाज, भावसिंग टेकाम अध्यक्ष परिक्षेत्र कंकालीन गुरुर, वोमेश गंगराले पूर्व कोषाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज गुरुर, बाबूलाल नेताम ग्राम परसुली, परमा कोर्राम ग्राम फागुनदाह, श्रीमती भान बाई नेताम ग्राम परसूली सहित भारी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
संवाददाता –अरविन्द साहू