न्यायिक अभिरक्षा में हुई समाज के युवक की मौत को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ हुआ लामबंद।

0
Share this news

बालोद/सजग प्रहरी/22 सितंबर 2024
कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के युवक प्रशांत साहू की न्यायिक अभिरक्षा में हुई मौत को लेकर छत्तीसगढ़ साहू समाज स्तब्ध है। मामले को लेकर प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायिक अभिरक्षा में साहू समाज ही नही वरन किसी भी समाज के किसी भी व्यक्ति की मौत हो जाना एक बहुत बड़ी गंभीर मामला है, न्यायिक अभिरक्षा में भी यदि कोई व्यक्ति असुरक्षित (सुरक्षित नही है) है , तो इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकता है। तथा लोग न्यायिक प्रणाली पर कैसे भरोसा करेंगे, चिंता का विषय है।

                   श्री टहल सिंह साहू जी

वहीं न्यायिक अभिरक्षा में हुई मौत को लेकर प्रदेश साहू संघ के महामंत्री श्री हलधर साहू ने कहा कि इस तरह की घटना निश्चित ही स्तब्ध कर देने वाली घटना है, इस तरह के कृत्यों की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। इस तरह के कृत्यों की पुनरावृत्ति ना हो इस बाबत न्यायपालिका को भी कड़े कदम उठाने होंगे, चूंकि मामला न्याय पालिका के प्रतिष्ठा का सवाल है, यदि व्यक्ति न्यायिक अभिरक्षा में भी सुरक्षित नहीं है तो और जगहों में सुरक्षित होने की परिकल्पना कैसे की जा सकती है।


                   श्री हलधर साहू जी

उपरोक्त मामले को लेकर छ.ग. साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू के अध्यक्षता में उक्त मौत की जांच एवं लोहारीडीह में हुए आगजनी सहित लगातार तीन मौतों पर सोलह सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है , जो कि दिनांक 22 सितंबर 2024 को ग्राम लोहारीडीह पहुंचकर संबंधित परिवार सहित समाज जनों से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत होंगे।

उपरोक्त जांच कमेटी में श्री टहल सिंह साहू जी प्रदेश अध्यक्ष सहित भुनेश्वर साहू जी उपाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश साहू संघ, श्रीमती मोहन कुमारी जी उपाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश साहू संघ, खिलावन साहू जी कार्यकारी अध्यक्ष, हलधर साहू जी महामंत्री, दयाराम साहू जी महामंत्री, मालक राम साहू जी उपाध्यक्ष, भीखम साहू जी उपाध्यक्ष, प्रमोद साहू जी उपाध्यक्ष, श्रीमती शीलू साहू जी संयोजिका, श्रीमती चित्रलेखा साहू जी सह संयोजिका, श्रीमती चंद्रिका साहू जी उपाध्यक्ष, श्रीमती अंजली साहू जी सह संयोजिका न.प्र., पवन कुमार साहू जी संयोजक, दुलीकिशन साहू जी सह संयोजक, लाला राम साहू जी अध्यक्ष राजिम माता मंदिर समिति शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों