दशहरा महोत्सव की आयोजन तैयारी को लेकर कुरूद में हुआ आमसभा बैठक।
नवरात्रि से लेकर विजयदशमी तक होंगे विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन।

कुरूद (सजग प्रहरी)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरूद नगर के परम्परा अनुसार आयोजन का 25 वाँ वर्ष होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष मनाने के लिए महोत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन करने के लिए निर्णय लिया गया है। इस बाबत 22 सितंबर को मंगल भवन कुरूद में समिति के प्रबंध कमेटी, पदाधिकारियों एवं महोत्सव समिति के प्रभारियों-सदस्यों के बीच 03 अक्टूबर को नवरात्र से शुरू हो रहे 12 अक्टूबर दशहरा तक 06 सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। तथा आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों से संपर्क कर जल्द से तारीख़ घोषित करने की ज़िम्मेदारी महासचिव भानु चन्द्राकर को सौंपा गया है।

अवगत हो कि दशहरा के दिन अभिव्यक्ति कला मंच द्वारा शाम 07 बजे से 09 बजे तक राम लीला मंचन पश्चात 9.30 बजे तक रावण दहन कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। वहीं विशेष आकर्षण के तहत कुरूद नगर के गणेश समितियों के सदस्यों द्वारा नगर के श्रीराम मंदिर परिसर से खेल मैदान तक शाम 05 बजे से 07 बजे तक बैण्ड पार्टी एवं रामधुनी मंडली तथा रावत नाचा के साथ श्री राम लक्ष्मण परिवार की विशेष आकर्षण झांकी निकाला जायेगा। आयोजन समिति द्वारा दशहरा मैदान मे प्रत्येक आयोजन में विशेष आतिशबाजी एवं नवरात्रि से दशहरा तक मीना बाज़ार सहित विभिन्न कार्यक्रम करने के लिए निर्णय हुआ है।
महोत्सव समिति से जुड़े मुख्य संरक्षक मा. अजय चन्द्राकर जी विधायक कुरूद, तपन चन्द्राकर जी अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्षों में राजकुमारी दिवान जी, निरंजन सिन्हा जी, ज्योति चन्द्राकर जी, रविकान्त चन्द्राकर जी सहित आठ लोगों को संरक्षक बनाये गये है, महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री कुशल सुखरामनी जी के स्वर्गवासी होने के कारण संस्था के वरिष्ठ एवं प्रबंधन कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी अनिल चन्द्राकर जी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाने समिति के महासचिव भानु चन्द्राकर द्वारा प्रस्ताव लाया गया जिसका समर्थन कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा द्वारा किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से सहमति प्रदान किया। आयोजन में बाक़ी पदाधिकारियों एवं प्रभारियों सहित महोत्सव समिति के समस्त पदाधिकारी-सदस्यगण, प्रभारीगण, नगर पंचायत के वर्तमान पार्षदगण एवं पूर्व पार्षदगण, नगर के समस्त मिडिया के साथीगण, सेवाभावी वरिष्ठ गणमान्य नागरिकगण, महोत्सव संचालन समिति के सदस्य होंगे जो कि पूर्व की भाँति यथावत रखा गया है। रजत जयंती दशहरा महोत्सव को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विभिन्न उपसमिति बनाकर प्रभारी एवं सदस्य भी बनाये गये है।
कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने एवं संस्था को मार्गदर्शन प्रदान करने बैठक में महोत्सव समिति के पदाधिकारी गण, सदस्यगणो मे आयोजन समिति अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, पार्षदगण मनीष साहु, मनोज, पिंटू अग्रवाल, पूर्व पार्षदगण सुनिल चन्द्राकर, विनोद चन्द्राकर, भारत भूषण पंचायन, उपसमिति प्रभारीगण, मुलचंद सिन्हा, शेखर चन्द्राकर, योगेन्द्र सिन्हा, भोजराज चन्द्राकर, प्रभात बैस, कोमल साहु, संजु चन्द्राकर, अजय कुमार, संतोष बैस, कमल शर्मा, मुकेश पवार, भारत ठाकुर, खिलेन्द्र देवांगन, दुष्यंत देवांगन, भूपेन्द्र छोटू, किशोर साहु बैठक में सम्मिलित हुए।
वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा की रिपोर्ट
