एमबीके महाविद्यालय गुरुर में प्रवेश उत्सव, क्विज प्रतियोगिता, शिक्षक सम्मान व विविध कार्यक्रम हुए संपन्न।

0
Share this news

 

हमारी शिक्षा के स्तर  में हो रही निरंतर गिरावट चिंता का विषय – प्रोफेसर दास

गुरुर (सजग प्रहरी)।  पिछले एक दशक के दौरान भारतीय शिक्षा के स्तर में तेजी से गिरावट देखी जा रही है,  पूरे देश में एक दशक के दौरान 51 हजार से भी अधिक शैक्षणिक संस्थाएं बंद हो चुके हैं तथा निजी शैक्षणिक संस्थाओं का तेजी से विकास हुआ है जो शिक्षा के नाम पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनकर रह गया हैं। लेकिन इस अवधि में आलीशान मंदिर और मूर्तियों के निर्माण अवश्य हुआ है इससे साबित होता है हम बहुत तेजी से शिक्षा की ओर नहीं बल्कि अंधविश्वास और अशिक्षा की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जो कि आने वाली पीढ़ी को मानसिक रूप से अपंग बनाने की तैयारी है। उक्ताशय की बातें प्रोफेसर के. मुरारी दास ने कही। वे मां बहादुर कलारी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरुर में आयोजित शिक्षक दिवस प्रवेश उत्सव व शिक्षक सम्मान समारोह व विभिन्न कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता चंद्रहास सिंन्हा ने शिक्षा के गिरते स्तर पर अपनी बातें रखीं। इसके लिए उन्होंने शासन के अतिरिक्त महाविद्यालय के कमजोर मैनेजमेंट को दोषी ठहराया। वहीं भूगोल विभाग के सहायक अध्यापक प्रोफेसर मुरली सिंन्हा ने कहा कि शिक्षक एक दिन के लिए हो या पूरे समय के लिए उनका कोई भी ज्ञान छात्रों के लिए प्रेरणाप्रद रहता है। विद्यार्थियों के लिए कब और किस मोड़ पर काम आ जाए इसलिए पढ़ाई के दौरान अपने ध्यान को हमेशा केंद्रित रखना आवश्यक हो जाता है।

इस आयोजन को रसायन शास्त्र की सहायक अध्यापक प्रो.उपासना साहू, हिंदी विभाग के सहा. प्राध्यापक प्रियंका साहू, जूलॉजी की सहायक अध्यापक माधुरी सिन्हा,  सहा. प्राध्यापक पुष्पेंद्र साहू सहित अनेक प्राध्यापकों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर ताराचंद देवांगन ने की। इस अवसर पर जीव विज्ञान के सहा. अध्यापक प्रोफेसर दुर्गेश्वरी पटेल का शासकीय महा विद्यालय घोटिया में अतिथि प्राध्यापक के रूप में पदोन्नति होने पर कला एवं विज्ञान संकाय के वरिष्ठ छात्र छात्राओं द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

आयोजन के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दामिनी सोनभद्र द्वारा अतिथियों, महाविद्यालय के अध्यापकों, स्टाफ के कर्मचारियों व समस्त छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व धन्यवाद व्यापित करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। एक दिवसीय विविध कार्यक्रम महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष में प्रवेशी छात्र-छात्राओं के सम्मान में यह कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्वागत समारोह , प्रवेशोत्सव, शिक्षक विदाई, क्विज प्रतियोगिता व सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। बहुत देर तक चले इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रामस्वरूप सिंन्हा, श्री नरेंद्र खोबरागड़े, श्री राजेंद्र पारकर व  हुमन गंजीर का विशेष योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों