मासूूम बच्ची के साथ हुए रेप मामले में कुरुद अस्पताल प्रबंधन व पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कड़ी कार्यवाही- विनोद सचदेवा– जिलाध्यक्ष आप
आप पदाधिकारियों ने की पीड़ित परिवार से मुलाक़ात
प्रशासन मासूम पीड़िता को 50 लाख रुपया मुआवजा दे – तेजेंद्र तोड़ेकर –प्रदेश प्रवक्ता आप

धमतरी (सजग प्रहरी)। धमतरी जिलांतर्गत कुरुद विधान सभा क्षेत्र के एक गांव में 18 सितम्बर को एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले मे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीयों ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की। दुर्भाग्य है कि घटना के 22 दिन बाद भी इलाज के आभाव मे मासूम बच्ची दर दर भटकती रही, मीडिया के दबाव में आख़िरकार जिला अस्पताल में बच्ची का ईलाज शुरू हुआ।
तेजेन्द्र तोड़ेकर
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तेजेंद्र तोड़ेकर ने पीड़ित परिवार से बात की उन्होंने बताया कि परिवार वाले सही ईलाज के लिये लगातार भटकते रहे। अति संवेदनशील मामले में भी इस प्रकार की लापरवाही स्थानीय पुलिस प्रशासन और सिविल अस्पताल कुरुद द्वारा की गयी जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, तमाम जिम्मेदार डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण आज तक मासूम को सही इलाज नहीं मिल पाया।
पुलिस प्रशासन पर मामले को दबाने की कोशिश का आरोप।
पीड़ित परिवार के द्वारा आरोप लगाया गया है कि कुरुद पुलिस प्रशासन द्वारा इस अति संवेदनशील मामले को दबाने की कोशिश किया गया तथा इस मामले पर चुप रहने का दबाव बनाया गया। मामले को लेकर तोड़ेकर ने आगे कहा कि इस प्रकार के अति संवेदनशील मामले मे भी लापरवाही बरती जा रही हैं। स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कुरुद थाना के जिम्मेदार पदाधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाय तथा पीड़ित परिवार का उचित इलाज करवाया जाय। तोड़ेकर ने जिला चिकित्सा अधिकारी से बात कर बच्ची को उच्च स्तर पर अच्छा ईलाज उपलब्ध कराने कहा गया है।
विनोद सचदेवा
पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद सचदेवा ने कहा की समझ से परे हैं कि इस अति संवेदन शील मामले में अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के लिए क्यों मना कर दिया जबकि ऐसे मामले मे पीड़िता को तुरंत उपचार मिलना चाहिए। विडंबना कहा जाय कि डीएसपी महोदय के सिफारिस के बाद बच्ची का इलाज चालू हुआ। यदि बच्ची का तुरंत इलाज चालू हो जाता तो उसका परिवार आज सदमे मे नहीं रहता, आम आदमी पार्टी की मांग हैं की बच्ची का अच्छे से अच्छे अस्पताल मे बेहतरीन इलाज करवाया जाय उसके परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाय और साथ मे जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी और जिम्मेदार थाना प्रभारी को तुरंत निलंबित किया जाय। वही अधिवक्ता नीतू तोड़ेकर ने बताया कि पीड़िता के परिवार से बात करने पर पता चला कि बहुत दिनों तक बच्ची को सही इलाज नहीं मिल पाया अभी बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है, युवा नेता सत्यम गोस्वामी, चन्द्रशेखर लहरे, राजीव साहू, चेतन पटेल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रघुनंदन साहू
मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला पंचायत धमतरी के पूर्व अध्यक्ष रघुनंदन साहू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक दर्दनाक एवं हृदय विदारक घटना है। इस तरह के घटना से साफ नजर आता है कि कानून व्यवस्था कितना लचर हो चुका है। गरीब और मध्यम तबके के लोगों के लिए कानून नामक कोई व्यवस्था नहीं होना प्रतीत होता है। जो भी आरोपी इस घटना को अंजाम दिया है ऐसे आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि कोई दूसरा दरिंदा इस तरह कि दरिंदगी करने से पहले अंजाम सोचकर उनकी रूह कांप जाए।कानून के लचीलापन के कारण अपराधी इस तरह के घटना को आसानी से अंजाम दे रहे है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो के लिए कानून नामक कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रहा है। आज का कानून व्यवस्था नेताओं और रसूखदारों के इशारे पर चल रहा है, गरीब छत्तीसगढ़िया लोगों को अक्सर न्याय के लिये भटकना पड़ रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार गोकुलेश सिन्हा की रिपोर्ट
