ग्राम मोहारा में तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान की महा आरती संपन्न।
गुरुर (सजग प्रहरी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं परम पूज्य गुरुदेव युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं स्नेह शलीला ममता मई परम वंदनीया माता जी भगवती देवी शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा में प्रतिवर्षानुसार शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि अनुष्ठान की महा पूर्णाहुति तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान संतोष साहू सविता साहू, नेमी साहू, खेमलता साहू, डोमेन्द्र सिन्हा, भूमिका सिन्हा थे। इस कार्यक्रम मे यज्ञ का संचालन खिलावन सिन्हा, गायत्री सिन्हा शांतिकुंज वासी ने किया। संगीतमय प्रस्तुति डॉ गोपाल साहू, वरुण साहू, पुनेश्वर निर्मलकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर खिलावन सिन्हा जी द्वारा शांतिकुंज का सन्देश एवं गायत्री यज्ञ का महत्व पर उद्बोधन दिया , वहीं विजन 2026 परम वंदनिया माता जी के जन्म शताब्दी की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर श्रीमती गायत्री सिन्हा ने गर्भ संस्कार का महत्व बताते हुवे चार गर्भवती बहनों का गर्भ संस्कार करवाए तथा डॉ गोपाल साहू द्वारा साधना अनुष्ठान की महत्व एवं उनसे होने वाले मानसिक, शारीरिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक लाभ के बारे पूर्ण जानकारी दी गई।
अंत मे गायत्री प्रज्ञा पीठ के संयोजक डॉ डी एल गंजीर ने इस शारदीय नवरात्री अनुष्ठान करने वाले सभी साधकों को इस महायज्ञ पूर्णाहुति मे अपना अमूल्य समय देने के लिए गायत्री परिवार के सभी लोगों का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया और सबसे आग्रह किया कि जब जब ऐसा आयोजन हो तो अपना अमूल्य समय जरूर दिया करें। यज्ञ के समाप्ति के पश्चात डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने शांतिकुंज प्रतिनिधि खिलावन सिन्हा एवं श्रीमती गायत्री सिन्हा को हमारे वरिष्ठ परिजनों द्वारा श्रीफल भेंट कर सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज इस पूर्णाहुति कार्यक्रम मे शंकर लाल साहू, जोहनी साहू, भूषण लाल सार्वां, जामुन सार्वा, दीपक साहू, देवला साहू, सुखीतराम नायक, श्रीमती असमत बाई नायक, दानवीर नायक , अजित राम गंजीर , सोनसीर गंजीर, डॉ हरिकृष्ण गंजीर, रेणुका गंजीर, ऊषा गंजीर, गणेश राम साहू, सालिक तोरण बाई साहू, डॉ पवन गंजीर, राजकुमारी गंजीर, चोवा राम धनकर, पुनीत राम साहू पुनिया साहू, देवन्द्र सिन्हा, सरोज सिन्हा, भूपेश साहू , ओम साहू, मोरध्वज, ईश्वर साहू, दामोदर साहू, पेमीन साहू, श्रीमती सोनिया साहू, पंचू निर्मलकर, रामेश्वरी निर्मलकर, मुरही बाई, फूलबाई, ढेला बाई, बिसन्तीन बाई, हेमबाई सिन्हा एवं गायत्री प्रज्ञापीठ मोहारा के सभी परिजन एवं ग्राम के सभी श्रद्धालू जन उपस्थित थे। यह जानकारी गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा के मिडिया प्रभारी डॉ हरिकृष्ण गंजीर द्वारा दी गई।
