खुबलाल ध्रुव ने दी शहीद जवान को श्रद्धांजलि।

0
Share this news

छत्तीसगढ़ ने फिर एक बहादुर सपूत खो दिया है– खूबलाल ध्रुव सदस्य जिला पंचायत धमतरी

धमतरी (सजग प्रहरी)। मध्यप्रदेश के बालाघाट में हुए हादसे में 7 बटालियन CRPF के जवान श्री टाकेश निषाद जी ग्राम जवरगांव निवासी जिला धमतरी व भारतीय सेना के जवान का शहिद हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यह समाचार बेहद दु:खद है।

 

इस शोक की घड़ी में शहिद परिवारों के प्रति युवा भाजपा नेता एवं जिला पंचायत धमतरी के सदस्य श्री खूबलाल ध्रुव ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत जवान को अपने चरणों में स्थान देने की कामना किया है। वहीं हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए ग्रुप कैप्टन साथीगण की भी जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों