आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं सुरक्षा बाबत लगाया गया सीसी टीवी कैमरा।
नशा मुक्ति अभियान सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का जिला बालोद पुलिस के द्वारा किया गया सम्मान।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिला के पुरूर में साइबर प्रहरी अंतर्गत साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से नेशनल हाईवे 30 एवं 930 के जंक्शन स्थल पर सड़क के बीचों बीच सी सी टीवी कैमरा लगाया गया। उक्त कैमरा को लगाने में पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा जी (राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित) के विशेष प्रयास से एकता व्यापारी संघ पुरूर एवं ग्राम पंचायत मिर्रिटोला का संयुक्त योगदान रहा है।
उपरोक्त सीसी टीवी कैमरा वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति जयंत किरी जी की मुख्य अतिथित्य में लोकार्पित हुआ। वहीं कार्यक्रम में ट्रक एसोसिएशन धमतरी, चिटौद के अध्यक्ष अरविंद मुंडी जी ने अध्यक्षता किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रीतम साहू जी, जिला पंचायत बालोद के सभापति श्रीमती मीना साहू जी, भाजपा नेता सत्येन्द्र साहू जी, सरपंच श्रीमती सुकीर्ति यादव जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेन्द्र यादव जी, समाज सेवी उमेंद साहू जी, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ मिथलेश साहू जी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनी फास एक्का जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथियों ने थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा जी के द्वारा जनहित में किए गए विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए फूल मालाओं सहित श्रीफल एवं मोमेंटो भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत कर सम्मान प्रदान किया।

इसी प्रकार कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान सहित अन्य सामाजिक उत्थान में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं एवं व्यक्ति विशेष लोगों के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को निस्वार्थ भाव से अपने स्वयं के साधन एंबुलेंस से निःशुल्क सेवा देकर घटना सील से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षा करने में हमेशा तत्पर रहने वाले शिवा प्रधान को उनके साहसिक एवं नेक कार्य के लिए अत्यंत नेक , मददगार इंसान के रूप में सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार जिला बालोद पुलिस के द्वारा नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के इस मुहिम में अपनी सराहनीय योगदान के लिए महिला कमांडों चिटौद एवं बोरिदकला के सदस्यगणों को जिला बालोद पुलिस के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर मदद देकर अस्पताल पहुंचाने व जय हिन्द रक्तदान सेवा समिति से जरूरतमंदों को रक्तदान कर नव जीवन देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले टीकम तारम एवं हेमू साहू को जिला बालोद पुलिस के द्वारा अत्यंत नेक एवं मददगार इंसान के रूप में सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर के मरच्युरी में विभिन्न घटनाक्रमों के विभिन्न परिस्थितियों में आए शवों का पोस्टमार्टम में सहायक की भूमिका निभाने वाले माखन साहू जिन्होंने 4640 पोस्टमार्टम में सहायक की भूमिका निभाकर रिकॉर्ड बनाया है। उनके विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें अत्यन्त नेक एवं मददगार इंसान के रूप में जिला बालोद पुलिस के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा अपने उद्बोधन में बढ़ रहे अपराध के परिपेक्ष्य में चिंता जाहिर करते हुए तमाम अपराधों का कारण अधिकांशतः नशा को बताते हुए नशा को नाश का जड़ निरूपित किया तथा आज के युवाओं में बढ़ रहे नशा के प्रति आकर्षण के रोकथाम पर अपनी अपनी राय प्रकट किया।
ब्यूरो चीफ (सजग प्रहरी) जिला बालोद – विद्या सागर गंजीर
