आनन-फानन में विधायक का धरना प्रदर्शन स्थगित।
कुरूद (सजग प्रहरी) । सरोवर धरोहर में अवैध निर्माण को लेकर कुरूद विधानसभा के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 23 अक्टूबर को नगर पंचायत कुरूद में धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। जिसे अचानक आनन फानन में स्थगित कर दिया गया। जिसकी नगर पंचायत में व्यापक चर्चा हो रही है। भाजपा के द्वारा धरना प्रदर्शन के बजाय अचानक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें भी प्रदर्शन क्यों स्थगित किया गया इसका स्पष्ट कारण नहीं बताया गया, जिसे लेकर नगर पंचायत के लोगों में चर्चा व्याप्त है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अजय चंद्राकर ने धरना प्रदर्शन स्थगित होने के कारण बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारी नितिन नवीन से चर्चा हुई जिसमें सारी परिस्थितियों से अवगत कराया गया उसके उपरांत मनानीय मुख्यमंत्री से चर्चा हुई। नगर पंचायत कुरुद के मामले में बड़े-बड़े राष्ट्रीय नेतृत्व नेताओं से चर्चा के बाद ही धरना प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुद्दे स्थगित नहीं हुए हैं बल्कि धरना प्रदर्शन स्थगित हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि आपके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर तत्परित कार्रवाई करेंगे। अच्छे कामों, अच्छे विकास के लिए जाना जाए यह बातें आग्रह पूर्वक कही। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि कुरुद के विकास से जुड़ा मुद्दा है, इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। वहीं पत्रकारों ने पूछा कि आप सत्ताधारी दल के विधायक हैं, अवैधानिक कार्य को रोकने के लिए आपको कानूनी प्रक्रिया अपनाना चाहिए। इसके जवाब में कहा कि जिस तरह की मैंने प्रक्रिया अपनाई थी, राष्ट्रीय नेतृत्व , प्रादेशिक नेतृत्व की बातों से मैं संतुष्ट हूं, अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते आज का कार्यक्रम को स्थगित किया है, हमने स्वरूप बदला है मुद्दे नहीं। आगे कहा कि वेटलैंड प्राधिकरण जल, जमीन या जल के नीचे की जमीन होती है उसकी देखरेख वेटलैंड प्राधिकरण करता है उसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट करता है। कुरूद नगर पंचायत के द्वारा वेटलैंड जल के नीचे की जमीन को बेचा जा रहा है और इसमें प्रशासन का मौन बहुत आश्चर्यजनक है। एक ओर विष्णु देव सरकार कुरूद के विधानसभा क्षेत्र या नगरीय क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्य कर रहे हैं, भखारा न्यूज़ कांसेली में आता है, लॉ कॉलेज की स्वीकृति हुई है, सिर्री में महाविद्यालय की स्वीकृति हो गई है, 03 तारीख को शीलान्यास कर रहे हैं, लाइवलीहुड कॉलेज , बीएड कॉलेज खुल रहा है। इस तरह से बनाने और संवारने की कोशिश हो रही है।दूसरी ओर कांग्रेस शासित नगर पंचायत के द्वारा कुरूद को बेचने की कोशिश की जा रही है तथा बेचा भी जा रहा है। खास तौर पर धमतरी जिले में अवैध कालोनियां है। यहां वैध कार्यों के लिए नियम कानून बताया जा रहा है जबकि अवैध चीजों को संरक्षण दिया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा की रिपोर्ट
