बूथ अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ भूमिपूजन का कार्यक्रम।

0
Share this news

सदस्य संध्या अजेंद्र साहू जनपद सदस्य गुरुर ने की अध्यक्षता।

बालोद(सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत गुरुर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 के ग्राम सरबदा में जनपद सदस्य श्री मती संध्या अजेंद्र साहू के जनपद निधि से होने वाले टिकरापारा मे नदी किनारे पचरी निर्माण और बाजार चौक के पास मुत्रालय निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने विकसित भारत के सपने को साकार होते हुए देख ग्रामीण विकास के लिए 15 वे वित्त की राशि जारी करने के लिए देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदीजी का  आभार जताया है। सभी ग्राम वासियों ने संध्या अजेंद्र साहू के द्वारा लगातार किये गए विकास कार्यो की प्रशंसा करते हुए अपने सुख दुख का साथी बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये है।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरबदा बूथ के बूथ अध्यक्ष ईश्वर लाल साहू जी, अध्यक्षता श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू जनपद सदस्य, विशेष अतिथि सरपंच गीता मरई, ग्रामीण अध्यक्ष संत राम निषाद, चिंता राम उपाध्यक्ष, राजकुमार कोशाध्यक्ष,  गिरधर यादव सचिव, अजेंद्र साहू भाजपा युवा नेता, मंत्री प्रमोद सिन्हा, मंत्री रवि साहू, लोकेंद्र सिन्हा, सोने लाल साहू, नील कंठ साहू, जगत साहू, चैत राम साहू, छगन लाल साहू, गोकुल राम साहू, महेंद्र कुमार साहू, सदानंद हिरवानी, युवराज साहू सहित ग्रामीण जन की उपस्थिति में संपन्न हुई।

                    ब्यूरो चीफ – विद्या सागर की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों