थाना प्रभारी राजेंद्र यादव को सनौद थाना स्टाफ ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर दी बिदाई।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।   सहज एवं सरल छबि के लेकिन नियम के पक्के सनौद थाना में पदस्थ प्रभारी राजेन्द्र यादव का स्थानरण थाना महामाया में हो गया है। उनके स्थान पर नए प्रभारी तेज तर्रार अधिकारी सुश्री इंदिरा वैष्णव ने संभाली है कमान।

अवगत हो कि श्री यादव जी के सनौद थाना में जिम्मेदारी संभाले के बाद निश्चित रूप से अपराधिक घटनाओं के मामलों में व्यापक स्तर पर कमी आई है। देश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के समय में अचानक उनके स्थानांतरण होने से उनके चाहने वालों एवं प्रशंसकों में मायूसी देखने को मिली। हालांकि उनका स्थानांतरण नियमानुसार प्रशासनिक व्यवस्था के चलते हुआ है।

आज सनौद थाना स्टाफ के द्वारा श्री यादव जी के सहज, सरल व्यवहार को यादकर भाव विभोर होते हुए उन्हें मोमेंटो, शाल एवं श्रीफल उपहार भेंट कर बिदाई दिया।

 

                    ब्यूरोचीफ विद्या सागर की रिपोर्ट

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों