यह सरकार केवल अपने फायदे के लिए काम करती है: खरगे
अमित मंडावी
दिल्ली:– केंद्रीय बजट 2024 पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम पहले से कहते आए हैं कि सरकार किसानों, गरीबों और दलितों के लिए कुछ करे। लेकिन यह सरकार केवल अपने फायदे के लिए काम करती है। बजट आने दीजिए सच में वे क्या करने वाले हैं पता चलेगा। हर जगह बाढ़ की स्थिति है उसके लिए सरकार कितना अधिक बजट देगी वो भी देखने वाली बात है।