बालोद: ग्राम पटेल संघ का होली मिलन समारोह 12 मार्च को, कलेक्टर दिव्या मिश्रा होंगी मुख्य अतिथि
बालोद। बालोद जिला एवं तहसील ग्राम पटेल संघ द्वारा आगामी 12 मार्च को ग्राम सिवनी में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा शामिल होंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर करेंगी।
यह आयोजन ग्राम सिवनी स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने, महावीर कॉम्प्लेक्स में संपन्न होगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है।
होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर पटेल संघ ने अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है। कार्यक्रम में जिले भर के ग्राम पटेलों के जुटने की संभावना है, जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रंग-गुलाल के जरिए खुशियाँ बांटी जाएंगी।
