खैरवाही में सीसी रोड का भूमिपूजन: ग्रामीणों को कीचड़ और दलदल से मिलेगी मुक्ति
डौंडी/बालोद
ग्राम पंचायत खैरवाही के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सीसी रोड निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। शासन द्वारा स्वीकृत इस कार्य का हाल ही में भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ, जिससे अब ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली कीचड़ और दलदल की समस्या से स्थाई निजात मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष माधवन डोंगरे, जनपद अध्यक्ष मुकेश कौडो, जनपद सदस्य शिव गिरी चुरेंद्र और मंडल अध्यक्ष डॉ. रुपेश नायक उपस्थित रहे। इनके साथ ही स्थानीय सरपंच वंदना ठाकुर, हरिराम मरकाम, पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन इस हर्षोल्लास के अवसर के साक्षी बने।
उल्लेखनीय है कि इस मार्ग की जर्जर हालत के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शासन की इस स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
