बालोद: ग्राम चौरेल के श्री गौरैया सिद्ध शक्तिपीठ में 19 मार्च को होगी ज्योति कलश स्थापना

0

Lavc57.89.100

Share this news

बालोद।

बालोद ब्लॉक के ग्राम चौरेल स्थित श्री गौरैया सिद्ध शक्तिपीठ में आगामी 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य ज्योति कलश स्थापना की जाएगी। ग्रामवासियों और न्यास के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा।

न्यास के सचिव श्री चुरामन चंद्राकर ने बताया कि ज्योति कलश स्थापना का कार्यक्रम 19 मार्च को सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हर वर्ष यहाँ हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों