कोचवाही शक्ति केंद्र में भाजपा का ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान; मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय ने लाभार्थियों से किया संवाद
पुरूर/मिर्रीटोला: भारतीय जनता पार्टी के ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत मंडल मिर्रीटोला ‘पुरूर’ के शक्ति केंद्र कोचवाही में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय ने प्रभारी के रूप में शिरकत की और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संपर्क कर उनसे चर्चा की।

अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष पाण्डेय ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री संजय साहू और मीडिया प्रभारी जागेश्वर साहू भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए नरसिंग चोरमार, बाबूलाल सिन्हा, रुद्रप्रकाश साहू, गिरवर बजरंग और नरसिंग ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
